Spread the love

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट और उनके देश छोड़कर भागने की घटना को करीब 2 हफ्ते बीत चुके हैं. इस बीच मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार शेख हसीना को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. जहां बांग्लादेश की एक कोर्ट ने रविवार (18 अगस्त) यानि कि छुट्टी के दिन शेख हसीना और 33 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एक आवेदन दायर किया गया है. जिसमें शेख हसीना और अन्य पर 2013 में एक रैली पर अंधाधुंध गोलीबारी करके नरसंहार का आरोप है.

दरअसल, शेख हसीना और अन्य 33 लोगों पर साल 2013 में में ‘हिफाजत-ए-इस्लाम’ द्वारा आयोजित एक रैली पर अंधाधुंध गोलीबारी करके सामूहिक हत्या करने का आरोप लगाया गया है. ढाका ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, बांग्लादेश पीपुल्स पार्टी (बीपीपी) के अध्यक्ष बाबुल सरदार चखारी ने ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए बयान

ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में बाबुल सरदार चखारी की ओर से दायर याचिका में पूर्व पीएम शेख हसीना और अन्य लोगों पर 5 मई, 2013 को मोतीझील के शापला छत्तर में रैली के दौरान ‘‘सामूहिक हत्या’’ करने का आरोप लगाया गया है. इस दौरान कोर्ट ने वादी का बयान दर्ज कर लिया है. कोर्ट का कहना है कि वह इस मुद्दे पर बाद में आदेश पारित करेगी.

By Anurag Hazari

हमारे बारे मेंचंबल नव्राष्ट्र न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है। हमारा उद्देश्य एक सशक्त और सूचनात्मक समाज का निर्माण करना है। चंबल क्षेत्र की समसामयिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों, और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से नजर रखते हुए, हम आपको निष्पक्ष और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *