Spread the love

गरीबों के नाम पर भेजा गया फफूंद लगा चावल
टीकमगढ़ । जबलपुर से की जाने वाली आपूर्ति में टीकमगढ़ में एक शर्मनाक मंजर सामने आया है। यहां जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग नागरिक आपूर्ति निगम और एमपी वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स के कर्मचारियों अधिकारियों की मिली भगत के चलते ऐसा चावल जबलपुर से टीकमगढ़ के लिए आया जो सामान्य तौर पर मुर्गियों को खिलाने वाले मुर्गी दाना्गि के रूप में प्रयोग कियाजाता हैि लेकिन इसकी गुणवत्ता इतनी खराब है की से मुर्गी दाना के रूप में भी प्रयोग नहीं किया जा सकता क्योंकि इसमें फफूंद लगी हुई है। 25000 क्विंटल अनाज जिले की 378 राशन दुकानों को आवंटित किया जाना है अब अधिकारी पशो पेश में है कि जो चावल मुर्गी मुर्गी दाना के रूप में प्रयोग करने लायक नहीं है उसे गरीबों के राशन के लिए कैसे बांट दें। इस मामले में जहां गुणवत्ता खराब होने की बात टीकमगढ़ के अधिकारी स्वीकार रहे हैं वहीं जबलपुर के संबंधित विभागों के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।
ऐसा चावल क्यों भेजा
जबलपुर और नर्मदापुरम से 25 हजार क्विंटल से अधिक चावल की रैक वेयर हाउस भेजी गई है। जिसकी क्वालिटी अत्यधिक खराब है। अधिकतर चावलों में घुन, डस्ट, पीला, काला, फफूंद और टूटन है। चावल को अब 378 राशन दुकानों पर भेजा जाएगा, जबकि ये चावल मुर्गियों को खिलाने में उपयोग किया जाता है। पिछले महीने रीवा से 1700 क्विंटल खराब चावल आया था, जो आज भी स्टॉक में रखा है। नान के अधिकारी चावल वापसी के लिए वरिष्ठ अफसरों को पत्र भी लिख चुके हैं।
चावल मुर्गियों तक के खाने लायक नहीं
वेयर हाउस के अधिकारी ने बताया, इस समय जबलपुर और अन्य जिलों से भेजा गया चावल गरीबों क्या मुर्गियो के भी खाने लायक नहीं है। जबलपुर और नर्मदापुरम से आ रहे चावल की जांच भी कर ली है। इसमें कुछ बोरी में 60%, कुछ में 70 % और कुछ में 90 % तक टूटन है। जिले के उपभोक्ताओं के लिए आने वाले चावल और गेहूं की रैक लगवाने संबंधित जिला के नागरिक आपूर्ति विभाग का एक कर्मचारी पहुंचता है। उस रैक के अनाज की क्वालिटी को पास करता है। इसके बाद संबंधित जिला का रैक जारी करता है, लेकिन यह नहीं हो रहा है।जिसके कारण जिले में खराब अनाज भेजा रहा है। इस खराब अनाज को वेयर हाउस में लोड किया जा रहा है।

  • 90 फीसद चावल खराब
    तीन महीने के लिए जबलपुर से चावलों का रैक आया है। अधिकतर ट्रकों में 90 फीसद चावल खराब है। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही नागरिक आपूर्ति विभाग की है। इसकी जानकारी विभाग को दे दी है।
    मनोज पालिया, जिला प्रबंधक वेयर हाउस टीकमगढ़

खराब चावल आया है, उसे अलग-अलग किया जा रहा है। खराब चावलों को वापस किया जाएगा, जो पहले पड़ा है, उसको भी वापस किया जाएगा। जबलपुर डीएम नान को पत्र भी दे दिया है।
-लोकेंद्र सिंह सरल, एसडीएम एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी टीकमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *