Spread the love

दमोह। पवित्र माह रमजान के पूरे तीस रोजे होने के बाद सारी दुनिया भर के मुसलमानों के लिए।पबड़ी खुशियों वाला दिन ईद के रूप में मिला जहाँ सभी मुस्लिम भाइयों ने महीनें भर के तीस रोजे पूरे करने के बाद ईदुल फित्र का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दमोह में भी ईदुल फित्र के अवसर पर फुटेरा तालाब के पास स्थित शहर की सबसे बड़ी ईदगाह मस्जिद में शनिवार की सुबह साढ़े 8 बजे नगर के हजारों मुस्लिम भाई जमा हुए और ईद की नमाज पढ़ी। ईदगाह में नमाज जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मुनव्वर रजा साहब ने पढ़ाई। बाद नमाज के खुतबा पढ़ाया और आखिर में मुल्क में अमन चैन के लिए सामुहिक दुआएं माँगी। सभी मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारक कहा।
ईदगाह मस्जिद कमेटी अध्यक्ष आजम खान और समस्त ईदगाह कमेटी सदस्यों ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी साथ ही जिला प्रशासन नगरपालिका एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।


नगर की प्रमुख मस्जिदों में भी पढ़ी गई ईद की नमाज
ईदगाह के अलावा नगर की कछियान मस्जिद मस्जिद में मौलाना तहसीन रजा साहब ने ईदुल फित्र की नमाज पढ़ाई मौलाना तहसीन रजा साहब ने मस्जिद में तकरीर करते हुए बयान फरमाया। इसके अलावा कुरैश मंडी मस्जिद, बिलबारी मोहल्ला मस्जिद ,तकिया मस्जिद में भी ईद की नमाज पढ़ी गई।
इस अवसर पर प्रशासनिक अमला मौजूद रहे प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस विभाग से एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया सीएसपी एच आर पाण्डे सही भारी मात्रा पर पुलिस बक तैनात रहा। सबसे अच्छी बात यह रही कि ईद और नवरात्र पर्व साथ होने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने बेहतर विवस्थायें की दोनो समुदायों के पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए यहाँ सैकड़ों की संख्या में माँ बड़ी देवी मंदिर जल चढ़ाने नगर की महिलाएं सुबह सुबह निकली वहीं सुबह से ही दूसरी ओर नमाजियों की भीड़ भी विवस्थित रूप से ईदगाह पहुँची किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई।

ईद की नमाज के बाद जैसे ही नमाजियों की भीड़ ईदगाह से बाहर निकली मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में राजनीतिक पार्टीयों के सदस्यों की उपस्थिति रही मुस्लिम भाइयों को ईद पर्व की शुभकामनाएं मुबारकबाद देने के लिए जिंसमें जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व विधायक अजय टण्डन, लाखन राव सिंह, पार्षद मुकेश रोहितास सहित अनेक लोगों ने ईद की शुभकामनाएं मुस्लिम भाइयों को ईदगाह पहुँचकर दी।


नमाज के बाद सभी नगर की कब्रस्तान पहुँचे अपने परिजनों के हक में माँगी दुआएं
ईद की नमाज से सभी नमाजी वापस लौटने के बाद नगर की कब्रस्तान पहुँचे सिंगपुर कब्रस्तान और पुरैना तालाब के पास स्थित कब्रस्तान पहुँचे और सभी ने अपने स्वर्गीय परिजनों के हक में दुआएं की फातिहा पढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *