इंटरनेशनल इंटरनेशनल गेमिंग प्लेटफार्म पर फर्जी सिम और बैंक खातों से की जा रही थी सट्टेबाजी
दमोह पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतराज्यीय गिरोह

दमोह ! पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र मजबूत कर अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था जिस तारतम्य में एएसपी सुजीत भदोरिया , नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शहर में संचालित ऑनलाइन गेमिंग के अंतराज्यीय गिरोह के लोगों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है उक्त गिरोह दमोह में मुस्की बाबा मंदिर पानी की टंकी के पास एक किराए के मकान में संचालित हो रहा था जो ऑनलाइन साइट (winbu zz) में ऑनलाइन गेम सट्टा खिलाने का काम करते थे !

ऑनलाइन गेम खिलाने वाले कुल 7 अभियुक्त एवं दमोह जिले के संचालनकर्ता दो अन्य व्यक्तियों को दमोह देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से ऑनलाइन गेम खिलाने में प्रयुक्त मोबाइल, सिम, लैपटॉप, राउटर, ब्रॉडबैंड , चार्जर , वर्चुअल म्यूल अकाउंट , नगद राशि व एक कार जप्त की है ! आरोपियों से 26 एंड्राइड मोबाइल कीमती कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए , 20 सिम , 2 लैपटॉप कीमत करीब 60 हजार रुपए , दो एयरटेल कंपनी के ब्रॉडबैंड , राउटर कीमत 15 हजार एवम सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी कीमत करीब 18 लाख रुपए व नगदी 8 लाख रुपए जप्त किए गए हैं ,! गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रोहन भाटिया पिता रामकृष्ण भाटिया उम्र 31 साल निवासी मुडडी कला थाना बद्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश , सूरज मौर्य पिता तपेश्वर मौर्या उम्र 23 साल निवासी पुष्कर खुर्द सुलगपुरी थाना बरहलगंज जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश , परमिंदर सिंह पिता सुरेंद्र सिंह 34 साल निवासी प्लॉट नंबर 50 प्रियदर्शनी कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर थाना जामुल जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ , अमित कुमार साहू पिता विजय कुमार साहू 28 साल निवासी ग्राम सिवनी बलौदा थाना चंपा जिला जांजगीर छत्तीसगढ़ , राजेंद्र कुमार साहू पिता रोहित कुमार साहू उम्र निवासी ग्राम ठाकुरिया थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ , संदीप मंडल पिता उमेश मंडल 25 साल निवासी मकान नंबर 105 खुर्शीपार बाबा बालक नाथ मंदिर के पास थाना खुर्शीपार जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ , उदय कुमार केसरी पिता संजय केसरी उम्र 23 साल निवासी पानी की टंकी के पास कैनल रोड भिलाई पावर स्टेशन थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़, मनजीत सिंह कलसी पिता सतनाम सिंह कलसी उम्र 41 साल निवासी नर्मदा नगर थाना ग्वारीघाट जबलपुर व संजय कुमार सिंह पिता प्रकाश सिंह उम्र 32 साल निवासी शर्मा आश्रम मांझी चौक भिलाई थाना खुर्शीपार को गिरफ्तार किया गया है !
आरोपियों की गिरफ्तारी में देहात थाना निरीक्षक अमित गौतम , निरीक्षक नेहा गोस्वामी , उपरीक्षक विक्रम दांगी , उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, प्रधान आरक्षक सचिन नामदेव, नीरज श्रीवास्तव, आरक्षक रामकुमार, आरक्षक यशवंत ,आरक्षक अखिलेश, आरक्षक राहुल, आरक्षक शहबाज खान, आरक्षक विमल एवम साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या , आरक्षक मयंक दुबे ,आरक्षक रोहित, आरक्षक मनोहर सहित पूरी टीम का सहयोग रहा!
