Spread the love

होली पार्टी में हुए विवाद के बाद की थी हत्या.

दमोह। देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत हथना गांव में हुए चंदू रैकवार हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा दिया है. बुधवार शाम एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया के द्वारा हत्याकांड का खुलासा किया गया. इस दौरान सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली अमित गौतम भी मौजूद रहे.उन्होंने बताया कि होली की पार्टी के दौरान हुए विवाद में आरोपियों के द्वारा हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस मामले में 10 आरोपी चिन्हित किए गए थे. जिसमें 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें एक नाबालिक भी है.बाकी आरोपी फरार हैं. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और नाबालिक को किशोर न्यायालय में भेजा जा रहा है.एडिशनल एसपी भदौरिया ने बताया कि 4 मार्च की रात 9:30 बजे सूचना प्राप्त हुई थी की हथना गांव में चंदू रैकवार की हत्या हुई है। जानकारी लगते ही देहात थाना पुलिस और सीएसपी के साथ जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची.साक्ष्य एकत्रित किए गए. अंधे हत्याकांड में साइबर सेल की भी मदद ली गई. जिसके बाद 10 आरोपी हत्याकांड में चिन्हित हुए।

उन्होंने बताया की होली की रात आरोपी घटनास्थल के पास पार्टी कर रहे थे और कार में ही गाना बजा रहे थे. इसी दौरान मृतक चंदू रैकवार साइकिल से वहां से गुजरा तभी आरोपियों का युवक के कपड़े फाड़ने को लेकर यह विवाद हुआ था। तात्कालिक आक्रोश में आकर आरोपियों में शामिल एक नाबालिक ने चंदू पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई.आरोपी पहले से वहां पर मौजूद थे उनका मृतक से पहले से कोई विवाद नहीं था.होली की पार्टी के दौरान यह तत्कालिक घटनाक्रम हुआ.जिसमें आरोपियों द्वारा हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

यह है आरोपी…. नाबालिक मुख्य आरोपी से हत्याकांड में उपयोग किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.हत्याकांड में शामिल आरोपियों में शिवम पिता हरीराम विश्कर्मा 21 निवासी पालीटेकनिक कॉलेज के पीछे, पप्पू आदिवासी पिता कोमल आदिवासी 19 निवासी ग्राम एरोरा, अरविन्द्र चढार पिता करन चढार 24 निवासी जबलपुर नाका,अभय शुक्ला पिता केशव प्रसाद शुक्ला 20 निवासी जबलपुर नाका, लकी यादव पिता स्व. नंदन यादव 22 साल निवासी एरोरा शामिल हैं.पुलिस के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खागाले गए. इसके बाद घटना में शामिल आरोपियों की पहचान हो सकी है। इनका रहा विशेष योगदान

कार्रवाई में टीआई अमित गौतम, सब इंस्पेक्टर रोहित द्विवेदी, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका प्रियंका पटेल, एएसआई अक्षेन्द्र नाथ, प्रधान आरक्षक सचिन नामदेव,आरक्षक रूपेश यादव,प्रधान आरक्षक डेलन, प्रधान आरक्षक महिला सुमन यादव,आलोक भारद्वाज,भानु उपाध्याय, अजय पटेल, आरक्षक विमल, आरके, गौरव तिवारी,अजय,प्रताप, यशवंत थाना दमोह देहात व प्रधान आरक्षक राकेश अठिया,सौरभ टंडन, आरक्षक मयंक,रोहित, साइबर सेल व थाना दमोह देहात के अन्य स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *