Spread the love

कहानी सच्ची है …………………………….आंगनबाड़ी केंद्र में सजीव हुई मातृत्व संवेदना की परंपरा

सागर। कलेक्टर श्री संदीप जी आर जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पात्र बच्चों एवं गर्भवती महिला हितग्राहियों को सभी आवश्यक सेवाएं और योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जिले में एक स्वस्थ समाज की नींव रखी जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सागर नगर के अंतर्गत बाघराज वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 77 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेशमा चौरसिया ने आज प्रथम मंगलवार के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेशमा चौरसिया ने गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र में आमंत्रित कर पारंपरिक गोद भराई की रस्म के साथ पोषण आहार वितरित किया गया। साथ ही महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी गई, ताकि वे स्वस्थ मातृत्व और सुरक्षित प्रसव अनुभव कर सकें।राज्य शासन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में हर मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इनमें प्रथम मंगलवार को गोद भराई, द्वितीय मंगलवार को अन्नप्राशन, तृतीय मंगलवार को जन्म दिवस और चतुर्थ मंगलवार को किशोरी बालिका दिवस शामिल हैं। साथ ही, आईसीडीएस के माध्यम से पोषण आहार, अनौपचारिक शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य परामर्श एवं अन्य सेवाएं भी सतत रूप से प्रदान की जा रही हैं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेशमा चौरसिया बताती हैं कि कलेक्टर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार के लिए बनाई गई नीतियों का परिणाम है कि आज आंगनवाड़ी केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियां सुचारू रूप संचालित हो रही है। और आज इन्हीं गतिविधियों के चलते आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई की रस्म भी करायीं गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेशमा चौरसिया बताती हैं कि कलेक्टर के द्वारा समाज के कमजोर वर्गों—विशेषकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों—के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *