शिक्षक, शिक्षिकाओं का किया सम्मान
छिंदवाड़ा: 5 सितंबर को आॅगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 08 पातालेश्वर वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिला अध्यक्ष समाज सेवी श्रीमती संतोषी गजभिये की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया और उपस्थित शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया एवं गर्भवती धात्री महिलाओं को वेट मशीन एवं बच्चों को कम्पास वितरण किया । महिलाओं ने वेट मशीन एवं बच्चों ने कम्पास पाकर खुशी व्यक्त की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि बबलू पाण्डे, वार्ड क्र. 19 की कार्यकर्ता श्रीमती माग्रेट इमेरिन सिंह, साधना जंघेला, श्रीमती प्रीती यादव, श्रीमती वर्षा बोरकर एवं वार्ड क्र. 20 से पदमा हाबिल एवं कमला सोलंकी, सहायिका सुरेखा सदापुरे उपस्थित थी ।

