Spread the love

तेरह चोरी और नकबजनी की घटना हुआ खुलासा

दमोह ! पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने शुक्रवार दोपहर जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस कर चोर गिरोह को पकड़कर कुल 13 चोरी व नकबजनी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना दमोह देहात, कोतवाली, पथरिया, चौकी बांदकपुर, जिला सागर व टीकमगढ़ के प्रकरणों में कुल आठ मोटरसाइकिल, एक सोने चांदी के जेवरात, एक एलईडी कुल मसरूका करीबन 8 लाख 5000 रुपए का जप्त किया गया है.ल ! इस दौरान एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, टीआई देहात रचना मिश्रा और टीम में थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी पथरिया, देहात थाने से एएसआई अकरम खान, प्रधान आरक्षक आलोक भारद्वाज, मुकेश दुबे, डेलन, भानु उपाध्याय, राकेश मिश्रा, लखन,आरक्षक देवेंद्र ठाकुर, प्रताप भानु, शुभम चौबे,जितेंद्र, कुलदीप त्रिवेदी, बृज बिहारी, दीपक और साइबर सेल से मयंक दुबे का विशेष सहयोग रहा ! पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने बताया कि जिले में घटित चोरी की घटनाओं की रोकथाम व आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व साइबर तथा अन्य साक्ष्य संकलित कर चोरी संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेकर मोटरसाइकिल गिरोह को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर थाना दमोह देहात की नकबजनी व चोरी की घटनाओं के साथ-साथ थाना कोतवाली के मंदिर चोरी, पथरिया व जिला सागर की मिलाकर कुल 13 चोरी व नकबजनी का खुलासा कर नाबालिग सहित 8 आरोपियों में रानू पटेल किशनगंज, बलजीत उर्फ बाली पटेल सागर, दीपक उर्फ टिप्पू बंसल पथरिया, साहिल खान केरबना, निशांत पटेल रहली, विकास यादव रहली, जयराम पटेल किशनगंज को हिरासत में लेकर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *