Spread the love

लखनऊ में रिकॉर्ड भीड़ बुलाने की तैयारी
लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती शक्ति प्रदर्शन करेंगी। यह शक्ति 9 अक्टूबर को लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि पर होगा। इस दिन कांशीराम स्मारक स्थल पर एक बड़ी रैली होगी। इसमें खुद मायावती शामिल होंगी। पार्टी ने इसमें 3 लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है। रविवार को मायावती ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। इसमें सतीश चंद्र मिश्रा, विधायक उमाशंकर सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित सभी मंडल और जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इस बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। विधायक उमाशंकर सिंह ने बताया- यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें प्रदेश से बहुजन समाज की ऐतिहासिक भीड़ आएगी, जो अब तक के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर देगी।
मायावती की बैठक में भतीजे आकाश और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ शामिल नहीं हुए। हालांकि, इसकी वजह सामने नहीं आई है। बसपा की लखनऊ में आखिरी बड़ी रैली 9 अक्टूबर 2016 यानी 9 साल पहले हुई थी। इस रैली में एक लाख की भीड़ कांशीराम स्मारक स्थल पर उमड़ी थी। तब भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *