Spread the love

दमोह। असाटी महिला समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ की श्रृंखला आगे बढ़ते  हुए  आयोजन का सौभाग्य श्रीमती शैलजा प्रसून असाटी को प्राप्त हुआ.आज उनके बेटे का जन्मदिन भी था. इस पावन अवसर पर समाज की सभी महिलाओं ने पूरी श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ उपस्थित  रही. जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत दिव्य शांतिपूर्ण और आनंदमय  बन गया. कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम दरबार के समक्ष पूजा अर्चना से हुआ. इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने हृदय पूर्ण भक्ति भाव से भगवान श्री राम की आराधना की और उनके प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. यह सामाजिक सत्संग आध्यात्मिक वातावरण को प्रकट कर रही थी. असाटी महिला मंडल का आपसी एकता व संगठन का जीता जागता उदाहरण प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा स्पष्ट दृष्टिगोचर हो रही थी. तत्पश्चात सुंदरकांड का आरंभ हुआ, श्री हनुमान जी की महिमा का यह अद्भुत पाठ सभी के हृदयो में उत्साह साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा था.सुंदरकांड के बाद हनुमान चालीसा का पाठ हुआ. वहीं श्रीमती शैलजा असाटी के द्वारा महिला समिति को कॉर्डलेस (माइक) सहयोग स्वरूप प्रदान किया. कार्यक्रम अपनी सुंदरता के साथ आगे बढ़ रहा था. सभी बहनों ने हनुमान लला की सामूहिक आरती की आयोजन के द्वारा प्रसाद वितरण कर जलपान कराया गया. समाज की उपस्थित सभी बहनों ने श्रीमती शैलजा को उनके बेटे की खूब बधाई व आशीर्वाद देकर सत्संग का का भरपूर आनंद प्राप्त किया. वहीं दूसरी ओर 2025 चुनाव अखिल भारतीय असाटी महासभा में युवा अध्यक्ष के प्रत्याश कुलदीप व लोकल समिति के पदाधिकारी भी सुंदरकांड में उपस्थित हुए कुलदीप भैया ने  समाज सेवा व समाज विकास हेतु अपने विचार मातृशक्ति के समक्ष व्यक्त किए.उनके द्वारा भी समाज की बहनों को प्रसाद व सल्पाहार वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *