नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के मिलन समारोह में दी शुभकामनाएं
दमोह : पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने कोटवार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोटवार संघ के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलना, उनके लिए प्रसन्नता का विषय है। कार्यक्रम के दौरान संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन उपरांत आयोजित मिलन समारोह में भी वे उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रमों से आपसी संवाद और समन्वय को बढ़ावा मिलता है। उन्होने कहा कोटवार सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग हैं और शासन-प्रशासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा, कार्यक्रम में कोटवार संघ द्वारा कुछ छोटी-छोटी समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखी गई हैं, जिन पर गंभीरता से विचार कर निराकरण किया जाएगा।उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं उपस्थित कोटवार संघ के सदस्यों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने नववर्ष की सभी को उज्जवल और सुखमय जीवन की शुभकामनाऍ दी।इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल नें स्कूल के लिए टीन शेड निमार्ण के लिए 1.50 (डेढ़ लाख रुपए) देने की बात कही। कार्यक्रम में पहुचते ही राज्यमंत्री श्री पटेल इमलावाले हनुमान जी के दर्शन पूजन कर क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
