Spread the love

पटना। बिहार में शराबबंदी मामले को लेकर पटना हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ब्रेथ एनलाइजर टेस्‍ट के आधार पर गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। बिहार में पिछले कई सालों से शराबबंदी लागू है और इसका उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की खबरें आती रहती हैं। बिहार सरकार के लिए पटना हाई कोर्ट का यह आदेश एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि राज्य में शराबबंदी का उल्लंघन करने वाले अधिकांश लोगों के खिलाफ ब्रेथ एनालाइजर की रिपोर्ट ही कानूनी कार्रवाई का आधार बनती है। हाई कोर्ट के इस आदेश के मद्देनजर अब पुलिस को शराब के नशे में पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए उनकी ब्लड रिपोर्ट हासिल करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *