मुरम खनन मामले को निपटाने मांगी थी राशि

दमोह ! कल शुक्रवार की शाम को सागर लोकायुक्त पुलिस ने दमोह एडिशनल एसपी के स्टेनो को रंगे हाथों 25000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है आरोपी ने बेखौफ होकर फरियादी से 40000 की रिश्वत मांगी थी जिसमें से 5000 की राशि वह पूर्व में ले चुका था ! प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मयंक सोनी ने अपने दोस्त की निजी की जमीन पर मुरम खनन के लिए खनिज विभाग से वैध अनुमति ली थी आरोपी स्टेनो ( मूलपद एएसआई) ने उससे 40000 की रिश्वत मांगी थी बाद में बाद में मामला 30 हजार में निपटाने की बात तय हुई थी शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस में आशय की शिकायत दर्ज कराई थी लोकायुक्त की टीम की निगरानी में 24 फरवरी को 5000 आरोपी को दिए गए थे बाकी 25000 की राशि 27 फरवरी को देना तय हुआ था लेकिन गुरुवार को आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया था जबकि शुक्रवार को उसने खुद फोन करके फरियादी को होमगार्ड ग्राउंड के पास पैसा लेकर बुलाया ! लोकायुक्त टीम ने केमिकल लगे नोटों के साथ आरोपी को पकड़ने की तैयारी की और होमगार्ड ग्राउंड में देर शाम जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि अपने हाथों में ली पहले से लोकायुक्त की चौकन्ना टीम ने उसे दबोच लिया! लोकायुक्त डीएसपी बी.एम द्विवेदी के नेतृत्व में देर शाम तक आरोपी के खिलाफ कागजी कार्यवाही में लोकायुक्त टीम जुटी थी!
