Spread the love

ईओडब्ल्यू ने 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा

हरदा। हरदा के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में शुक्रवार को ईओडब्ल्यू ने एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। भोपाल ईओडब्ल्यू की 15 सदस्यीय टीम ने कार्यालय में पदस्थ बाबू सज्जन सिंह घसोरिया को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई भोपाल के एक बस ऑपरेटर सुरेंद्र तनवानी की शिकायत पर की गई। तनवानी ने 27 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि एजेंट प्रदीप राठौर ने उनकी बस का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है।

रजिस्ट्रेशन कैंसल करने के एवज में रिश्वत मांगा था

शिकायकर्ता सुरेश तनवानी ने बताया कि उनकी 15 सालों पुरानी बस का रजिस्ट्रेशन कैंसल करना था। जिसको लेकर उन्होंने अपने साथी प्रदीप राठौर के हाथों आवेदन दिलवाया गया था। जिसमें आरटीओ के बाबू सज्जन सिंह घोसरिया ने पहले खुद एवं आरटीओ के नाम पर पचास हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसको लेकर उन्होंने 27 फरवरी को भोपाल में शिकायत की थी।

बाबू के पास से एक लाख रुपए बरामद

ईओडब्ल्यू भोपाल के डीएसपी डीके सिंह ने बताया कि शिकायकर्ता सुरेश तनवानी की शिकायत पर कार्यवाही कर आरटीओ हरदा के कार्यालय अधीक्षक सज्जन सिंह को 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है।उन्होंने कहा कि बाबू सज्जन सिंह के पास से एक लाख रुपए की राशि मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। मामले में बाबू के अलावा भी कोई शामिल हैं जो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। ईओडब्ल्यू की टीम में डीएसपी डीके सिंह और पंकज गौतम सहित तीन टीआई भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *