Spread the love

दमोह ! लीनेस मैत्री क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रमिक महिलाओं का सम्मान किया गया। ली. अनीता टंडन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रमिक महिलाओं के सम्मान में सभी को उपहार भेंट दी। लीनेस क्लब ने अपने परिवार के लिए रोटी कमाने में जुटी महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिक महिलाओं को उनकी मेहनत और योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में बबली जुनेजा, पूजा सचदेव और नर्मदा सिंह ने श्रमिक महिलाओं के अधिकारों और उनके कल्याण के बारे में बात की। अध्यक्ष स्मृति खरे ने कहा कि श्रमिक महिलाएं हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमें उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।
कार्यक्रम में एरिया ऑफिसर रोजी बग्गा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए वक्तव्य दिया। विभिन्न गांवों से आई कामकाजी महिलाओं ने अपने सम्मान के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया।
श्रमिक महिलाओं ने कहा कि वे अपने काम को लेकर बहुत खुश हैं और वे समाज के विकास में अपना योगदान देना जारी रखेंगी। लीनेस मैत्री क्लब समाज में सेवा कार्य करने के लिए महिलाओं द्वारा क्रियान्वित एक सफल क्लब है। महिला दिवस पर सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *