दमोह। हरदुआ मानगढ़ में 20 लाख की राशि से सामुदायिक भवन स्वीकृत हुआ और वो सामुदायिक भवन बनाने का काम शीघ्र शुरू होगा। आंगनवाड़ी की भी डिमॉड हरदुआ मानगढ़ ग्राम में थी 10 लाख की राशि से आंगनवाड़ी भवन भी स्वीकृत हुआ है, दो भवनों का भूमि पूजन किया गया है। विधायक निधि से 2 लाख की राशि मंदिर के लिए स्वीकृत की गई है। अभी 2600 रूपये क्विंटल में गेहूं खरीदी का काम सरकार कर रही हैं, और धान की फसल पर 4000 रूपये हेक्टेयर बोनस देने की भी घोषणा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी ने की हैं। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज जबेरा विधानसभा के दूर दराज क्षेत्र के ग्राम हरदुआ मानगढ़ में आंगनबाड़ी एवं सामुदायिक भवन का भूमिपूजन दौरान व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल भी मौजूद थीं।



संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा ग्रामीणों की मांग थी हमारे बाल बच्चे हैं, उनकी शादी ठीक से नहीं हो पाती क्योंकि अब स्कूल देना सरकार ने बंद कर दिए तो 20 लाख की राशि से सामुदायिक भवन आपके यहाँ बनके तैयार होगा, जिसमे एक बड़ा हॉल, लेट बाथरूम भी बनेगा। यहाँ के लगभग सारी सड़कें बनकर तैयार हैं, जो एक दो काम रुके हुए हैं, तो उस पर बात चल रही है। जल्दी वह काम भी शुरू हो जायेगें ।
राज्यमंत्री लोधी ने कहा चलो गांव की ओर कार्यक्रम भी चल रहा है। बहुत समय से हरदुआ में मॉग थी कि एक सामुदायिक भवन बनाया जाए, आज उसका भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि की योजना, मुफ्त में अनाज देने की योजना, इन योजनाओं की लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और बड़ा स्वागत किया, सत्कार किया। मुझे लगता है, कि सरकार की योजनाएं गरीब के हित की योजनाएं चल रही हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा आज हरदुआ मानगढ़ में सामुदायिक भवन और आंगनवाड़ी का भूमि पूजन हुआ है, मैं यही कहना चाहती हूँ की यहाँ के बच्चों को बहुत अच्छी सुविधा मिले, जिससे उनका मानसिक विकास हो और महिलाओं के लिए जो टीकाकरण होते है, वह ए.एन.एम के माध्यम से लगते है। वह टीकाकरण हो और बच्चे भी विकास करें। उन्होंने कहा जो सामुदायिक भवन का निर्माण हो रहा हैं। यहाँ के जो गरीब परिवार है, और मध्यम वर्गीय परिवार है, जो शादी-विवाह करने के लिए यहाँ वहाँ भटकते रहते हैं, उनके लिये अब सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो जायेगा इससे ग्रामीणों के लिये सुविधा हो जायेगी।
