Spread the love

बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा
अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात दौरे के दूसरे दिन बुधवार को मोडासा जिले के अरावल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। इसके बाद बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर हॉल में जिले के 1200 बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं है, बल्कि भाजपा-आरएसएस और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई भी है। पूरा देश जानता है कि अगर कोई भाजपा को हरा सकता है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। अगर हमें देश में आरएसएस और भाजपा को हराना है तो इसका रास्ता गुजरात से होकर ही जाता है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की शुरुआत गुजरात में ही हुई थी। आपने हमें हमारे महानतम नेता महात्मा गांधी और सरदार पटेल दिए। लेकिन हम गुजरात में लंबे समय से हतोत्साहित थे। लेकिन मैं आपको आश्वस्त करने आया हूं कि कुछ भी मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी में बदलाव लाने का फैसला किया है। अब जिला स्तर के नेताओं को भी मजबूत किया जाएगा। आज पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही है, जो पार्टी के लिए विनाशकारी है। मुझे पार्टी नेताओं से जानकारी मिली है कि स्थानीय चुनावों के टिकट वितरण में स्थानीय लोगों को ही शामिल नहीं किया जाता है।
प्यार से भाजपा के लोगों को बाहर करना है
राहुल गांधी ने कहा कि हमें अब नई पीढ़ी को कांग्रेस में लाना है। लेकिन, यह भी ध्यान रखना है कि इस भीड़ में भाजपा से जुड़े लोग भी शामिल होंगे और हमें उन्हें प्यार से बाहर निकालना है। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे मजबूत लोग हैं। आपको जहां भी मेरी जरूरत होगी। मैं गुजरात के कोने-कोने में आपके लिए मौजूद रहूंगा।
ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोडऩा है
उन्होंने आगे कहा कि गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे मजबूत लोग हैं। हमें पार्टी में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोडऩा है। आपको जहां भी मेरी जरूरत होगी। मैं गुजरात के कोने-कोने में आपके लिए मौजूद रहूंगा। कांग्रेस की बैठकों से नदारद रहने वाले कार्यकर्ताओं के लिए उन्होंने कहा कि जिला बैठकों में शामिल न होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *