Spread the love

दमोह / विगत दिनों जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी कौरोसा मंदिर के पास एक वृद्ध देवेंद्र पांडे के साथ कुछ अज्ञात लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूट के आरोपियों को तलाश किया और उन्हें आज न्यायालय पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है ! पुलिस ने बताया कि लुटेरो में कोमल लोधी, विश्राम, भरत, खेत सिंह लोधी तीन कुटरी व एक देवलाई टपरिया हटा निवासी से मसरूका मोबाइल बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, और देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सागर नाका रमाशंकर मिश्रा, एएसआई अकरम खान,थाना हटा से महेंद्र सिंह,प्रधान आरक्षक प्रेमदास बैरागी, आरक्षक गौरव, आरक्षक दीपचंद, साइबर सेल से सौरभ टंडन, राकेश अठया, अजित सिंह, रोहित और भी टीम का विशेषयोगदान रहा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *