Spread the love


दमोह ! शहर में एक सराहनीय पहल के तहत सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसको डिंपल खोसला ने सफल बनाया । सूती वस्त्र गमछा एवं धूप से बचाव हेतु कैप वितरित की गई। स्वल्पाहार के साथ अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष स्मृति खरे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य उन योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करना था, जो प्रतिदिन हमारे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
समारोह के दौरान सभी सफाई कर्मचारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार दिए गए। एरिया ऑफिसर रोजी बग्गा ने बताया कि
इस पहल से शहरवासियों में एक सकारात्मक संदेश दिया गया है। वहीं राखी चोपड़ा ने कहा कि स्वच्छता में योगदान देने वाले हमारे सफाई कर्मचारी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। डिंपल खोसला ने लीनेस मैत्री क्लब द्वारा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
यह अनूठा आयोजन न केवल सफाई कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला था, बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने वाला रहा ।
इस सेवा कार्य में रिम्मी जुनेजा,नर्मदा सिंह, शिल्पा राव,पिंकी जुनेजा, एकता जुनेजा की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *