
नई दिल्ली। योग गुरु रामदेव के शरबत जिहाद मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई हुई। हमदर्द ने हाईकोर्ट को बताया कि रूह अफजा के खिलाफ रामदेव का वीडियो यूट्यूब से हटाया नहीं गया है, बल्कि वीडियो को प्राइवेट किया गया है, यानी कि यूट्यूब चैनल सब्सक्राइबर इस वीडियो को अभी भी देख सकते हैं।
रामदेव की ओर से पेश वकील ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद 24 घंटे के अंदर वीडियो हटा दिया जाएगा। हालांकि, हमदर्द ने यह भी दलील दी कि वीडियो को आस्था चैनल पर भी दिखाया गया है। इस मामले पर कोर्ट में अब 9 मई को सुनवाई होगी। इससे पहले गुरुवार को कोर्ट ने योगगुरु के दूसरे वीडियो पर नाराजगी जताकर कहा था कि रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं हैं। वे अपनी ही दुनिया में जीते हैं।
