Spread the love

दमोह। जिले में इस वर्ष स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहद निराशाजनक रहा, जहां केवल 52 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इस गिरते शैक्षणिक स्तर को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गहरी चिंता जताते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एबीव्हीपी के कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी कम सफलता दर से स्पष्ट होता है कि शिक्षा प्रणाली में कहीं न कहीं गंभीर खामियाँ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों की कमी, नियमित कक्षाओं का अभाव और परीक्षा से पहले उचित मार्गदर्शन न मिलना जैसे कई कारण छात्रों की विफलता के लिए जिम्मेदार हैं। ज्ञापन सौंपते समय एबीव्हीपी के जिला संयोजक ने कहा हमारी मांग है कि शिक्षण गुणवत्ता में सुधार किया जाए, विषय विशेषज्ञ शिक्षक नियुक्त किए जाएँ और छात्रों को समय पर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ। एबीव्हीपी ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता तो वे आगे और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *