Spread the love

टीकमगढ़। युवाओं में कट्टा और हथियार रखने का शौक बढ़ने लगा है। युवा खुले आम सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर पोस्ट डाल रहे है। पुलिस ने एक युवक को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो तीन अन्य युवकों के पास 1 पिस्टल और 2 कट्टा मिले। देहात थाना पुलिस ने 12 मई को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अवैध हथियार के साथ पोस्ट करने वाले आरोपी जितेंद्र अहिरवार निवासी ग्राम मजना पर कार्रवाई की थी। आरोपी के पास से कट्टा मिलने पर सख्ती से पूछताछ की। जिस पर आरोपी जितेंद्र अहिरवार ने कट्टा देने वाले युवकों के नाम बताए। इसके बाद तत्काल एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के नेतृत्व में 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जितेंद्र की निशानदेही पर मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से थाना क्षेत्र जतारा से आरोपी अवधेश अहिरवार उम्र 19 साल निवासी मांची थाना जतारा के कब्जे से 315 बोर का कट्टा, 1 जिंदा कारतूस जब्त किया। आरोपी अभिषेक उर्फ अभि चाबरिया उम्र 25 साल निवासी जतारा के कब्जे से 32 बोर पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस जब्त किए। आरोपी प्रहलाद बाल्मीक उम्र 32 साल निवासी कंजना थाना बम्होरी कलां के कब्जे से 1 बारह बोर का कट्टा और 1 जिंदा कारतूस जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *