Spread the love

दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने दमोह शहर में विभिन्न किराना दुकानों एवं पाव भाजी सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण की कार्यवाही  घंटाघर स्थित श्रीनाथ पाव भाजी सेंटर एवं कछियाना मस्जिद के पास स्थित श्याम ट्रेडर्स पर की गई है। मौके पर श्याम ट्रेडर्स के परिसर में एक्सपायरी डेट के फूड कलर की 180 किलो मात्रा बाजार मूल्य 72,000 रुपए का विनष्टीकरण किया गया है एवं समस्त किराना दुकानदारों को परिसर में एक्सपायरी डेट की किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री का भंडारण एवं विक्रय नहीं करने के मौके पर दिशा निर्देश दिए गए हैं। मौके पर श्याम ट्रेडर्स से जल जीरा पाउडर एवं श्रीनाथ पाव भाजी सेंटर से तैयार भोजन भाजी के नमूनें जांच हेतु लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *