
दमोह। आदर्श प्रजापति समाज दमोह के द्वारा समाज के बच्चों का सम्मान किया गया जिसमें आदित्य पिता उमेश प्रजापति 85 प्रतिशत, कुमारी निकुंज प्रजापति पिता वैद्य हरलाल प्रजापति 95 प्रतिशत हाई सेकेंडरी परीक्षा 2024-25 में सफलता प्राप्त की ईशा प्रजापति पिता घनश्याम प्रजापति का नवोदय विद्यालय में चयन होने पर प्रशस्ति पत्र शील्ड मेडल से सम्मान किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जिसमें की संभागीय अध्यक्ष मूलचंद प्रजापति, जिला अध्यक्ष राजेंद्र बरदिया, उमाशंकर प्रजापति, संदीप बरदिया, गणेश प्रसाद प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, दीपेश बरदिया, जितेंद्र बरदिया, श्रीमती मनीषा प्रजापति, रुक्मणी बरदिया, पूजा प्रजापति, सीमा प्रजापति, प्रभाव प्रजापति, विवेक प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति आदि की उपस्थिति रही एवं सभी ने अपने-अपने विचारों से अवगत कराया।
