
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संचार कां्रति के जननायक भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके द्वारा देशहित दिये गये योगदान का स्मरण किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि आज भी उनके चित्र देखकर ही लगता है कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व शांत एवं शालीन रहा है। आज पंचायत स्तर पर जितना भी विकास हो रहा है यह पंचायती राज व्यवस्था उनके द्वारा ही लागू की गई। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वह पार्टी है जिसने देशहित में बलिदान दिये उसके मन में सदभावना थी भाजपा की तरह दुरभावना नहीं। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि उनका सौम्य चेहरा आज की आंखो के सामने झलकता है हम उन्हें भुला नहीं पायेगें। लालचंद राय, आशीष राय, तिलक सींग, रजनी ठाकुर, बबलू भट्ट, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शमीम कुरैशी, अरूण मिश्रा, रत्नेश चर्तुवेदी, पवन यादव, पंकज खत्री, गीता लोधी, खिल्लु ठाकुर ने भी अपने श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए कहा कि संचार क्रांति के महानायक ने सुपर कप्म्यूटर बनाने का श्रेय उन्ही को जाता है आज हर हाथ में मोबाइल लेपटाप एवं अन्य तरह के संचार साधन जो आज हमारी जरूरत बन गये है उनके ही कार्यकाल में इनका अभिष्कार हुआ। इस अवसर पर अशोक विश्वकर्मा, मानक अहिरवार, इनायत अली, कमला अहिरवार समेत कोचिंग के बच्चो की मौजूदगी रहीं।
