
दमोह। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला दमोह की जिला कार्यकारिणी का बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की कार्यशैली राष्ट्र हित, शिक्षा हित, छात्र हित एवं शिक्षक हित, के उद्देश्य को लेकर शिक्षक संघ के गठन की रूपरेखा को उपस्थित सभी सदस्यों के बीच बताया गया दमोह जिले में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं जैसे अतिशेष की समस्या क्रमोन्नति, महंगाई भत्ता एरियर्स आदि की समस्याओं के बारे में विचार किया गया एवं निर्धारित समय सीमा में पेंशन प्रकरणों का निपटारा न होना अन्य स्रोतों का भुगतान निर्धारित समय सीमा में ना किया जाना, अर्जित अवकाश के आदेश जारी न किया जाना आदि अन्य समस्याओं के संबंध में विचार किया गया तथा निश्चित किया गया कि इस संबंध में माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जावे। बैठक में जिला सचिव श्री प्रमेन्द्र जैन के द्वारा विभिन्न समस्याओं के निवारण हेतु विकासखंड स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक समस्याएं सुलझाने का आश्वासन दिया गया। इस बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र जैन, संभागीय सचिव पारस कुमार जैन, संगठन मंत्री लोकमन प्रसाद चौरसिया, सह संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल संरक्षक प्रमोद कुमार जैन जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार सेन कोषाध्यक्ष अरविंद चौराहा जिला सह सचिव संजय पाठक जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निशा चौकसे ,लक्ष्मण सिंह ठाकुर विकासखंड अध्यक्ष दमोह नितेश पाठक तहसील अध्यक्ष दमोह भूपेंद्र जैन ,पटेरा विकासखंड अध्यक्ष अमित जैन, हट्टा विकासखंड अध्यक्ष संदीप सोनी, के साथ नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष आरबीसिंह पीडी मिश्रा अमित पांडे प्रभु दयाल तिवारी कोषाध्यक्ष विकासखंड दमोह,आदित्य चौरसिया पूर्व अध्यक्ष पटेरा विकासखंड श्री भागचंद जैन जिला उपाध्यक्ष सोनू मुड़ा ,प्रमोद परोहा शरद ताम्रकार बालकृष्ण चौबे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही संघ द्वारा किए गए कार्य जैसे उच्च पद प्रभार, अतिशेस की कार्यवाही को रोकना इस वर्ष की सदस्यता शीघ्र करने आदि के संबंध चर्चा की गई। बैठक के उपरांत विकासखंड अध्यक्ष नितेश पाठक तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र जैन द्वारा विकासखंड की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री वाय के कोरी जी को दिया गया विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदत्त समस्याओं का निराकरण शीघ्र करने का आश्वासन दिया।
