Spread the love

बेलाताल के क्लीन होते ही फिल्टर प्लांट फिर फुटेरा तालाब का सफाई कार्य किया जायेगा

शहर के सारे तालाबों को साफ करने के लिए बढ़ा रहे हैं कदम

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जन सहयोग से पिछले 01 साल से सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। 08 जून को इसका 50 वा और आखिरी कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में यदि लोगों की सहमति बन जाती है तो मुकेश नायक पाठक कॉलोनी वाला तालाब को लेने का प्रयास किया जायेगा। जनता के सहयोग से कुल मिलाकर के इस प्रकार से शहर के सारे तालाबों को साफ करने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं, आप सबका इसमें सक्रिय सहयोग अपेक्षित है।

            उन्होंने बताया जल गंगा सवंर्धन अभियान चल रहा है और बारिश आने वाली है तो दीवान जी की तलैया का काम बड़ा तेजी से चला रहे हैं, हमारा लक्ष्य दीवान जी की तलैया को हम पूरी तरह से साफ कर दे। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा आवाहन सभी से करना चाहता हूँ कि वहाँ पर मिट्टी बहुत उर्वरक क्षमता और उपजाऊ मिट्टी है, तो यदि कोई उस मिट्टी को ले जाना चाहते हैं या अपने गार्डन, अपने खेत में उपयोग करना चाहते हैं, तो आप अपने साधन ट्रैक्टर-ट्रॉली ले करके आ सकते हैं। आप उसको निशुल्क निकाल करके बिलकुल ले जा सकते है। यदि वहाँ से आपको मुरम चाहिए तो उसके लिए पे करना पड़ेगा। पे करके आप नियम अनुसार वहाँ से भी ले सकते हैं। इससे दोनों फायदे हो जाएंगे, तालाब भी साफ हो जाएगा और आपके खेत-खलियान, गार्डेन्स, नर्सरीज को भी बहुत फायदा।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा इसी प्रकार बेलाताल भी लगातार राडार में रहता है, लगातार सफाई का कार्य किया जाता हैं। उन्होंने कहा अभी जो थोड़ी बहुत गंदगी बेलाताल में आ गई थी, जन सहयोग से उसकी सफाई चल रहा है। थोड़े ही दिनों में वो बिल्कुल क्लीन हो जाएगा और इसके जैसे ही ये क्लीन होता है, हम अगला पॉइंट फिल्टर प्लांट की सफाई भी अगले 06-07 दिन में शुरू हो जाएगी और फिल्टर प्लांट की सफाई के साथ अच्छी बात फिल्टर प्लांट वाले तालाब की सफाई में बारिश से उसका कोई लेना देना नहीं। बारिश के समय में भी उसको अच्छे से साफ कर सकते हैं तो इसको लेंगे और इसके साथ ही फिर अगला नंबर फुटेरा तालाब का रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *