Spread the love

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा, पिछले युवा संगम में 2266 लोगों को रोजगार मिला है और इसी के बाद अगला युवा संगम जो हम लोगों ने प्लान किया था कि 1 टू 1 कंपनियों के साथ चर्चा करके उनके विशेष शिविर लगा रहे हैं, तो 29 और 30 मई को लार्सन एंड टुब्रो जो कंपनी एल.एंड.टी है, उन्होंने तेंदूखेड़ा, हटा, जबेरा और पटेरा 04 जगहों पर 2 दिन शिविर लगाएं और 02 दिनों में लगभग 400 से अधिक युवाओं को चयन किया है, उसके बाद आगे जो अगला ड्राइव होगा उसमें युवाओं की ट्रेनिंग लखनादौन सिवनी जिले में कराएंगे और उसके बाद युवाओं का प्लेसमेंट हो जाएगा तो एल.एंड.टी ने अपना काम किया उसके बाद टाटा मोटर्स जो उनकी एच. आर हैंडलिंग कंपनी है, जो ड्राइव चला रहा है जो जिले में उन्होंने ड्राइव चलाने का निश्चित किया है, इसमें चार जगहों पर 11 जून को पथरिया, 12 जून को हटा, 13 जून को जबेरा और 14 जून को तेंदूखेड़ा में है और इस ड्राइव में लगभग 2000 से अधिक पदों को लेकर के आ रहे हैं और सभी युवाओं की टाटा मोटर्स में भर्ती होगी और कंपनी को 18 से 23 साल की उम्र के युवा चाहिए। कम से कम 12वी पास या उससे ऊपर आई.टी.आई और स्नातक आवेदक सम्मिलित हो सकते हैं, मेरा अनुरोध है कि युवा शिविरों में भाग ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *