पत्नी निशा गर्ग की शिकायत पर घरेलू हिंसा का मामला चल रहा है
भोपाल। राजधानी के बड़े शोरूम गर्ग इलेक्ट्रानिक के संचालक और व भाजपा नेता श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष आलोक गर्ग के खिलाफ राजधानी की एक प्रतिष्ठित महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी व मोबाइल पर अश्लील बातें करने की शिकायत थाना कोहेफिजा में दर्ज की गई है। आरोप है, की रायसेन रोड पर स्थित पिपलानी में स्थित 76 सी-इंद्रपुरी निवासी आलोक गर्ग बीते कई दिनों से पीड़ित महिला को आये दिन अलग-अलग मोबाइल नंबरो से फ़ोन कर अश्लील बातें कर परेशान कर रहा था। इससे पहले भी आलोक गर्ग पर अपनी पत्नी निशा गर्ग की शिकायत पर घरेलू हिंसा का मामला चल रहा है। आलोक गर्ग भाजपा का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शुरुआती जांच के बाद रविवार को प्रकरण दर्ज किया है। कोहेफिजा पुलिस के अनुसार जल्द ही आलोक गर्ग की गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
