Spread the love

पश्चिम बंगाल में जैश-ए-मोहम्मद की बड़ी साजिश का खुलासा


कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के तार पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से जुड़े मिले हैं और वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी तथा राज्य के एक मंत्री को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था।
एसटीएफ के अनुसार, आरोपी हमीम मंडल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि वह सोशल मीडिया के जरिए प्रभावशाली लोगों तक पहुंच बनाने के लिए हनी ट्रैप जैसी रणनीति अपनाने की योजना पर काम कर रहा था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी को पाकिस्तान से निर्देश मिल रहे थे और उसका उद्देश्य राज्य में अस्थिरता फैलाना था। जांच एजेंसियों ने आरोपी की एक करीबी सहयोगी अर्पिता सरकार को भी झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ अब दोनों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *