Spread the love

अब तक तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के भानतलैया स्थित मछरासेट की बाड़ी में 4 सितंबर की रात मूर्तिकार मनोज सोनकर उर्फ बाबा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने निक्की चौधरी को पकड़कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की है। मामले में अब तक स्वाति राव उर्फ शीनू, सुमित चौधरी और निक्की समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 में मनोज सोनकर के बेटों अनिकेत और छोटू पर शुभम मराठा और स्वाति के भाई बिट्टू मराठा की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए स्वाति, उसके पति सुब्बा राव, भाई शुभम और भरत यादव उर्फ चिंटू ने मनोज की हत्या की योजना बनाई थी। सुमित चौधरी को मनोज की रेकी करने और उसकी गतिविधियों की जानकारी आरोपियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। 4 सितंबर की रात मनोज मूर्ति बनाने में व्यस्त था, तभी शुभम, भरत और निक्की वहां पहुंचे और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *