
गुना – डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री की निगरानी एवं फिजूल खर्ची पर अंकुश लगाने हेतु निकाय की प्रत्येक शाखा के साथ समन्वय बनाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि स्ट्रीट लाइट के विद्युत बिलों में 3.00 लाख रुपये की बचत की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजूषा खत्री के निर्देशन में विद्युत शाखा के कर्मचारियों द्वारा विद्युत मंडल की टीम को स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को समय पर चालू करने एवं समय पर बंद करवाने का कार्य कराया जाता है, सीएमओ की सतत् निगरानी का परिणाम है कि इस माह के विद्युत बिलों में लगभग 3.00 लाख रुपये की राशि की बचत हुई है। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजूषा खत्री ने बताया कि अक्सर शिकायतें आती थी की स्ट्रीट लाइट देर से चालू हो रही है ,अथवा सुबह देर तक जल रही है। इस हेतु नगर पालिका के कर्मचारी एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक कर विद्युत लाइट व्यवस्था को अंधेरा होने पर चालू करने एवं प्रातः उजाला होने से पूर्व बंद करने हेतु निर्देशित किया गया जिसका परिणाम है कि अनावश्यक स्ट्रीट लाइट भी नहीं जल रही है साथ ही नगर पालिका के विद्युत बिलों में भी ₹ 3.00 लाख रुपये की कमी आई है।
