Spread the love

निगमायुक्त नें आदेश जारी कर किये नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी
प्रति व्यक्ति को प्रतिदिन 210 ई-केवाईसी का लक्ष्य निर्धारित

कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा समग्र ई-केवाईसी के कार्य में प्रगति लाने के दिए गए निर्देशों के परिपालन में निगमायुक्त नीलेश दुबे द्वारा एक आदेश जारी कर 14 जून तक प्रतिदिन वार्डवार ई-के.वाई.सी कार्य हेतु दल का गठन किया जाकर जागेश्वर प्रसाद पाठक राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं सागर नायक सहायक राजस्व अधिकारी व रविशंकर पाण्डेय सहायक सामुदायिक विकास संगठन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
निगमायुक्त श्री दुबे ने गठित दल में शिविर हेतु 45 कर्मचारियों तथा 3 दल प्रभारियों को संलग्न करने हुए प्रति व्यक्ति का 210 ई-केवाईसी का प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया है। निगमायुक्त श्री दुबे ने आवश्यकतानुसार उचित मूल्य की दुकान एवं अन्य स्थानों में ई-केवाईसी कार्य किये जाने हेतु पृथक से पांच सहायक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा जारी आदेशानुसार वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक कुल 15 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाकर दल प्रभारी मुकेश राजपूत राजस्व उपनिरीक्षक को नियुक्त किया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 16 से 30 हेतु कुल 15 कर्मचारियों को नियुक्त किया जाकर लवकुश तिवारी प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक को दल प्रभारी और वार्ड क्रमांक 31 से 45 तक के लिए 15 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाकर दल प्रभारी का दायित्व प्रकाश पांडेय प्रभारी राजस्व उप निरीक्षक को सौंपा गया है।
वहीं नागरिकों की ई-केवाईसी सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 7 एवं 8 जून को वार्ड क्रमांक 1 से 45 तक शिविर आयोजन हेतु गठित दल 16 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाकर इस दल का प्रभारी नागेन्द्र पटेल प्रभारी कार्यालय अधीक्षक को बनाया गया है।
निगमायुक्त श्री दुबे ने दल प्रभारियों को प्रत्येक दो -दो घंटे मे दल के सदस्यों से रिपोर्ट लेने तथा नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी को कार्य की सतत रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए है। निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रगति न पाये जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *