यह अभियान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री बीडी कतरोलियां के मार्गदर्शन में चलाया जायेगा


पुराने परिवार आईडी से बने आयुष्मान कार्ड मान्य नहीं , कन्या विवाह के बाद समग्र ट्रांसफर से कार्ड मान्य नहीं
बालाघाट। भारत की सबसे लोकप्रिय एवं जीवनदायिनी आयुष्मान भारत योजना के पात्र आयुष्मान कार्ड धारकों को उपचार के दौरान कोई परेशानी न हो इस ओर एक महत्वपूर्ण कोशिश प्रारंभ की है जिसके अंतर्गत नगरपालिका बालाघाट द्वारा पहले से बने हुये आयुष्मान कार्डो की पुन: केवायसी के माध्यम से अपडेट करने के लिए 16 से 30 जून 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति संवेदनशील रहने वाले मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री बीडी कतरोलियां के मार्गदर्शन में चलाया जायेगा। नगरपालिका बालाघाट के आयुष्मान सेवा केन्द्र प्रभारी श्री राकेश वर्मा ताम्रकार ने बताया कि जानकारी के अभाव में आयुष्मान योजना में पहले से बने हुये अमान्य कार्ड के साथ उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंच रहे है जिससे उनके पास, उनके नाम का कार्ड होते हुये योजना के लाभ से बंचित हो रहे है एवं अनेक बार मायूस हितग्राही व अस्पताल प्रबंधन की बीच वाद-विवाद के परिस्थिति भी बन जाती है। पुराने परिवार समग्र आईडी की पात्रता के आधार पर बने हुये आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी अलग करवाते ही उन्हें मिलने वाली सुविधाऐं स्थगित हो जाती है और हितग्राही जरूरत होने पर उपचार के लिए जानकारी के अभाव में पुराने आयुष्मान कार्ड के साथ अस्पताल पहुंच जाते है और अपेक्षाओं के नई विपरीत परिस्थितियां सामने आ जाती है एवं वर्ष 2022 से पूर्व आयुष्मान मित्रों द्वारा बिना आधार लिंकिंग के बनाये गये आयुष्मान कार्डों को भी डिसेबल कर दिया गया है उन पात्र हितग्राहियों को भी पुन: केवायसी करवानी होगी। साथ ही अनेक आयुष्मान से संबंद्ध हास्पिटल द्वारा नये फारमेट में सम्पूर्ण जानकारी वाले आयुष्मान कार्ड को देने लिए भी कहा जाने लगा है जिससे हितग्राही के साथ आने वालों को भटकना पडता है। नगरपालिका के आयुष्मान सेवा केन्द्र पर प्रात: 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक नि:शुल्क आयुष्मान केवायसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान कार्ड को अपडेट करने एवं केवायसी करने के लिए पुराने बने आयुष्मान कार्ड, परिवार समग्र आईडी, आधारकार्ड एवं लिंक मोबाईल के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा।
