Spread the love

भोपाल ! पृथ्‍वी के झुकाव के साथ परिक्रमा करते रहने से सूर्य हर साल के छ: महने मकर रेखा से कर्क रेखा की जाता दिखता है । इस दौरान वह अलग अलग दिनांक को किसी खास शहर के ठीक उपर होता है । आज से यह बारी राजधानी भोपाल की है । सूर्य मध्‍यान्‍ह में ठीक आपके सिर के उपर आने की खगोलीय घटना होने जा रही है । इस स्थिति में किसी भी वस्‍तु की छाया उसके ठीक आधार के नीचे बनती है जिससे लगता है कि छाया गायब हो गई है । इसकी वैज्ञानिक जानकारी देने नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने विज्ञान चौपाल का आयोजन किया । इसमें बच्‍चों को सारिका ने बताया कि इसे जीरो शैडो डे कहा जाता है । इसके लिये जमीन में किसी सीधी छड़ की दोपहर में गायब होती परछाई का डाटा लेना बच्‍चों को बताया गया ।

सारिका ने बताया कि इस वर्ष सूर्य कर्क रेखा पर 21 जून को पहुंचेगा और वापस मकर रेखा की ओर अपनी वापसी यात्रा आरंभ करेगा । इस कारण यह 28 जून को दोबारा इस ही स्थिति में होगा । मकर रेखा और कर्क रेखा के बीच स्थित स्‍थानों पर यह घटना साल में दो बार होती है ।

सारिका ने बताया कि चूंकि भोपाल उत्‍तर से दक्षिण की ओर फैला एक बड़े क्षेत्रफल का शहर है इसलिये औसत रूप से यह घटना 14 जून को होती है । 13 जून को यह शहर के दक्षिणी भाग में आरंभ होती है ।

तो महसूस कीजिये उंचे टॉवर , इमारत और आपकी स्‍वयं के साया को साथ छोड़ते हुये कुछ पल के लिये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *