Spread the love

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मोलाडेम गांव में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जल संसाधन विभाग के विश्राम गृह के नजदीक रखे एक ट्रांसफार्मर में सुबह से ही करंट आ रहा था। तभी यहां से भैंसों का एक झुंड गुजरा। एक भैंस जैसे ही ट्रांसफार्मर के नजदीक पहुंची तो करंट की चपेट में आकर तड़पने लगी। ग्रामीणों ने सभी भैंसों को वहां से दूर किया। मृत भैंस साहब सिंह यादव की है, जिसकी कीमत 75 हजार रुपए बताई जा रही है। साहब सिंह के अनुसार भैंस गर्भवती थी। ग्रामीणों के मुताबिक जिस जगह यह ट्रांसफार्मर लगा है उसी जगह से दमदमा गांव का रास्ता जाता है। इस रास्ते से ग्रामीण अपनी भैंसों को लेकर निकलते हैं। मौके पर पहुंचे लाइनमैन गोलू यादव ने बताया कि ट्रांसफर्मर के आसपास तारों का जाल फैला है, संभवत किसी तार में कट लगने से करंट फैल गया होगा जिससे यह दुर्घटना हो गई।

By Systart Software

हमारे बारे मेंचंबल नव्राष्ट्र न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है। हमारा उद्देश्य एक सशक्त और सूचनात्मक समाज का निर्माण करना है। चंबल क्षेत्र की समसामयिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों, और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से नजर रखते हुए, हम आपको निष्पक्ष और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *