Spread the love

दमोह ! 40 वर्ष की सतत सेवा के उपरांत सहायक संचालक शिक्षा जिला नन्हें सिंह का आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दमोह में सेवानिवृत्ति उपरांत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा ने शाल श्रीफल उड़ाकर सम्मानित किया।जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा मुकेश द्वेवेदी ने पुष्प गुच्छ भेट किया।जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक शिक्षा, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक पटेरा, प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी, प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक हिंडोरिया, व्याख्याता भूगोल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह तथा प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल बकायन में रहकर इनके द्वारा किये कार्यों का वक्ताओं ने उल्लेख किया।इनके धर्म पत्नी रंजना सिंह का भी सम्मान किया गया।इनकी पुत्री दिव्या सिंह साफ्टवेयर इंजीनियर कनाडा में तथा पुत्र सौरभ साफ्टवेयर इंजीनियर मुंबई में कार्यरत हैं। कार्यक्रम का संचालन एपीसी मोहन राय ने किया।एक अन्य प्राचार्य रविदास जी का सेवानिवृत्ति पर सम्मान किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *