Spread the love

चलती कार में पीया जहर, हालत गंभीर, कार पलटी
जबलपुर। पाटन थाना के नुनसर चौकी अतंर्गत गुरू पिपरिया के पास चलती कार में एक पेट्रोल व्यवसायी द्वारा जहर का सेवन कर लिया गया| बताया जाता है कि जहर का असर होने पर कार अनियंत्रित हुई और पलट गई| घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय नागरिक मौके पर पहुंचे तब यह खुलासा हुआ कि कार चालक ने जहर खाया है क्योंकि उसके पास से जहर की गंध आ रही थी| घटना की सूचना पाटन पुलिस को दी गई| कार के अंदर अजरोल निवासी शिवकुमार पटेल अर्ध बेहोशी में पड़े हुए थे| कर्ज से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया| पाटन में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है|
पाटन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप संचालक ग्राम अजरौल निवासी शिव कुमार पटेल की कार गुरुपिपरिया के पास पलटने की सूचना स्थानीय नागरिकों ने दी| स्थानीय नागरिक और पुलिस तत्काल मौके पर मदद के लिए पहुंचे| कार के अंदर अजरौल निवासी शिव कुमार पटेल अर्ध बेहाशी की हालत में पड़े थे। शिवकुमार के मुंह से बदबू आ रही थी, संभवत: शिवकुमार ने जहरीली वस्तु का सेवन किया हुआ था।
कर्ज के कारण परेशान होने की बात कह रहे थे। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि नुनसर चौकी क्षेत्र में पेट्रोल पंप चलाने वाले शिवकुमार पटेल को गंभीर हालत में अस्पताल में नेशनल भर्ती कराया गया है। संभवत: उन्होंने जहरीली वस्तु का सेवन किया था, वहीं उनकी कार भी खेत में मिली थी। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *