Spread the love

संभागायुक्त श्री सुचारी ने परिचयात्मक बैठक में समीक्षा के दौरान दिये अह्म दिशा निर्देश

दमोह : जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियां, पाइपलाइन फिल्टर प्लांट आदि सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण हो विभाग सुनिश्चित करें। यदि कार्य में विलंब या लापरवाही हो रही है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। शासन की मंशा के अनुरूप समय पर योजना पूरी हो, लोगों को पेयजल आपूर्ति सुगम रूप से मिलेl पंचायत में जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएं, प्रचार-प्रसार जागरूकता के लिए ही चलाया जा रहा हैं और इसकी मॉनीटरिंग भी की जाए। इस आशय के निर्देश संभागायुक्त सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर कार्यालय में प्रथम परिचयात्मक बैठक में विभागों की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे। बैठक के पूर्व संभागायुक्त श्री सुचारी ने सेवा निवृत्त हुये अधिकारी-कर्मचारियों को पीपीओ, कमला नेहरू महाविद्यालय की छात्राओं को लर्निग लायसेंस वितरित किये।

            संभागायुक्त श्री सुचारी ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा पाइप लाइन आदि के कार्य हो जाने के बाद सड़क रेस्ट्रोरेशन का कार्य सुनिश्चित कराया जाए और इसका प्रमाण पत्र भी लिया जाए। उन्होंने हैंडपंप के प्लेटफार्म के संबंध में जानकारी ली, कहा सभी जगह प्लेटफार्म सुनिश्चित हो ताकि पेयजल दूषित ना हो। बैठक के दौरान बताया गया कि सभी जगह जहां पर प्लेटफॉर्म है जहां टूट फूट गये वहां पर प्लेटफार्म बनाने का कार्य किया जा रहा है।

            संभागायुक्त सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उर्वरकों खाद बीज दवा आदि की उपलब्धता और भंडारण के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा उर्वरकों दवा खाद बीज की सैंपलिंग की जाए। यदि कहीं अमानक पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध एफआरईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कृषि अधिकारियों से कहा कि फील्ड का अमला गांव में लगातार भ्रमण करें, किसानों से मिले और उन्हें जागरूक करें, नई तकनीक से अवगत कराये, उनकी समस्याएं जो है उन्हें दूर करें। यह भी हिदायत दी एक्सटेंशन ऑफिसर्स की टूर डायरी चेक करें। बैठक के दौरान दमोह में जैविक हॉट के संबंध में जानकारी दी गई, बताया गया कि प्रति सप्ताह किसान रविवार के दिन अपने उत्पाद लेकर आ रहे हैं, जैविक उत्पादों की यहां पर मांग भी है, सभी किसान जैविक उत्पाद कर रहे हैं, इनका प्रमाणन भी कराया जा रहा है। संभागायुक्त ने जिले में स्थापित मंडियों की व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए कहा किसानों को मूलभूत सुविधाएं यहां पर मिले, उन्हें नीलामी में किसी तरह की परेशानी ना हो, समय पर नीलामी हो जाए और उनका भुगतान भी समय पर हो यह सुनिश्चित किया जाए।संभागायुक्त ने पशु चिकित्सा विभाग के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि गौशाला में जो निराश्रित गोवंश जा रहे हैं उनकी पर्याप्त व्यवस्था रहे। गौशाला व्यवस्थित हो, कीचड़ आदि ना हो इनका लगातार निरीक्षण विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाए, वहां पर साफ सफाई रहे, गौशालाएं व्यवस्थित रहे और उनका संचालन व्यवस्थित हो, यह भी देखा जाए। बैठक में उपसंचालक पशु चिकित्सा ने निराश्रित गोवंश के लिए स्थापित होने वाले वृहद कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया, इसके अलावा उन्होंने विभागीय गतिविधियों और प्रगति से भी अवगत कराया।

            संभागायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा शिक्षक समय पर स्कूल जाएं, इसकी सतत मॉनिटरिंग हो। उन्होंने कहा विशेष कर कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए किया जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया साप्ताहिक और मासिक टेस्ट भी लिए जा रहे हैं, प्रबल और प्रखर वर्ग पर भी काम किया जा रहा है, के बारे में भी अवगत कराया।

            बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त ने कहा कि एएनएम हेल्थ वर्कर सभी गांव में पहुंचे और स्वास्थ्य और महिला बाल विकास के कर्मचारियों में बेहतर समन्वय हो, किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग हो, सतत समीक्षा हो। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा भ्रमण करें, ब्लॉक स्तर पर समीक्षा की जाए, इससे अच्छा रिजल्ट आएगा । सभी कर्मचारी अपने निर्धारित मुख्यालय पर रहे। संभागायुक्त ने कहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला अस्पताल, सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवा की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। एंटी स्नेक वेनम रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में सभी जगह उपलब्ध रहे। साथ ही यह भी कहा कि टीकाकरण निर्धारित दिवसों पर हो और स्वास्थ्य केद्रों, अस्पतालों में डॉक्टर समय पर जाएं और मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रहे। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी समय पर खुलें, सुपरवाइजर अपने निर्धारित मुख्यालयों पर रहें उनकी डायरी भी समय-समय पर चेक की जाए, सुपरवाइजर का उसके निर्धारित क्षेत्र में सतत् भ्रमण होते रहें स्वास्थ्य और महिला बाल विकास का कोआर्डिनेशन बेहतर रहे।

            संभागायुक्त अनिल सुचारी ने जिले के बांधों जलाशयों में गेट खोले जाने के संबंध में अधिकारियों से कहा हैं इसकी सूचना संबंधित गांव में भी भेजी जाए। वहां के पंचायत के सरपंच और सचिव को भी अवगत कराया जाए। साथ ही जलाशय क्षेत्र के नीचे के गांव का एक ग्रुप भी बनाया जाए और उसमें वांछित जानकारी शेयर की जाए। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आपदा प्रबंधन के संबंध में पुल-पुलियों, वर्षा की स्थिति आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया पंचायत निर्वाचन के तहत जिले में पेपर लेस निर्वाचन होना हैं। इस संबंध में भी उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरी जानकारी रखी।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले में हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में बताया कि मैनिट कॉलेज भोपाल से टीम आई थी, वह उसका अध्ययन कर रही हैं, जो कमियां बताई जाएंगी, उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में सतधरू डेम से पानी पहुचाने की कार्ययोजना तैयार कर भोपाल भेजी गई है, शीघ्र ही कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा सड़क दुर्घटनाएं कम या नून हो उस पर काम किया जाएगा। ब्लैक स्पॉट चिन्हित थे, टीम ने उनका निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया हैं और इस दिशा में कार्यवाही जारी हैं। कलेक्टर श्री कोचर ने दमोह हेल्पलाइन के साथ ही संकट के साथी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *