Spread the love

दस्तावेज पूर्ण नहीं होने पर 7 हजार रुपए का समन शुल्क अधिरोपित

नरसिंहपुर। जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा गुरूवार को नरसिंहपुर और करेली में स्कूल वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान 20 वाहनों को चैक किया गया, जिसमें 3 वाहनों के दस्तावेज पूर्ण नहीं होने पर 7 हजार रुपये का समन शुक्ल अधिरोपित किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रशासन को समस्त वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण करने के लिए कहा गया। उन्होंने स्कूल बसों में मेडिकल किट, अग्निशमन यंत्र आदि दुरूस्त रखने की समझाइश दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही जिले में निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *