Spread the love

इन्दौर। वर्ल्ड एक्वाटिक्स चैंपियनशिप सिंगापुर 2025 हेतु इन्दौर की प्रतिभाशाली गोताखोर खिलाड़ी पलक शर्मा का लगातार दूसरी बार चयन किया गया है। ज्ञात हो कि पलक भारत की पहली महिला गोताखोर खिलाड़ी हैं जिन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। पलक शर्मा ने इसके पहले भी इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया था और अब दूसरी बार उनके चयन से यह स्पष्ट होता है कि वह भारत की सबसे प्रतिभाशाली गोताखोर खिलाड़ियों में से एक हैं। इस चैंपियनशिप में 200 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगी। पलक की इस उपलब्धि पर म.प्र. स्वीमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, सचिव जय वर्मा, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राठौर, सहसचिव सीमांत द्विवेदी, इंदौर जिला तैराकी संघ के सचिव गौरव द्विवेदी और मनीष जोशी ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं। पलक शर्मा के कोच रमेश व्यास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *