Spread the love

दमोह। लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा हरियाली तीज पर पारम्परिक नृत्य, संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया । आयोजन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स रिम्मी जुनेजा, पूजा, बबली, पिन्की और एकता जुनेजा थे । जिन्होंने अपनी रचनात्मकता और समर्पण से इस आयोजन को जीवंत बना दिया। श्रावण मास की मधुर फुहारों के बीच आयोजित हुआ। रंगीलो सावन आयो कार्यक्रम, जिसमें उत्साह, संस्कृति और समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि कुछ ने सोलो डांस की शानदार प्रस्तुति दी, तो कुछ ने अपने पार्टनर के साथ कपल डांस कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति में सावन की मस्ती, रंग और रचनात्मकता झलक रही थी। इस अवसर पर एक विशेष प्रस्तुति पार्वती-शंकर के रूप में देखने को मिली, जिसे पूजा सचदेव और बरखा ने बड़ी श्रद्धा और कलात्मकता के साथ मंचित किया। यह मनमोहक नृत्य दर्शकों के हृदय को छू गया और कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षणों में शुमार हुआ।

कार्यक्रम में एरिया ऑफिसर रोज़ी बग्गा ने श्रावण मास की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दीं। उन्होंने सांस्कृतिक समर्पण और समूह-भावना की सराहना की। अध्यक्षीय उद्बोधन में अध्यक्ष स्मृति खरे ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की एकता की सराहना करते हुए कहा जब हम सब मिलकर किसी आयोजन में भाग लेते हैं, तो वह केवल एक कार्यक्रम नहीं रह जाता, वह एक यादगार अनुभव बन जाता है। उन्होंने इस आयोजन को एक सामूहिक आनंद और सौहार्द का प्रतीक बताया। सावन की इस रंगीन शाम ने सभी के दिलों में उमंग भर दी और यह आयोजन सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *