
दमोह। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र श्री देव जागेश्वर नाथ जी मंदिर बांदकपुर में 25 जुलाई से दिव्य भव्य लघु रुद्रात्मक रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ आज प्रातः 8 बजे जागेश्वर नाथ जी का पंचामृत से स्नान कराया गया इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में पंडित रामकृपाल पाठक जी के मार्गदर्शन में 11 विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा कराया गया यजमान के रूप मे मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक रामकृपाल पाठक परिवार रहे इमरती कुंड के जल एवं नर्मदा जल से अभिषेक स्नान कराया फिर दूध दही घी शक्कर शहद भांग भस्मी इत्र शमी पत्र बेलपत्र दूर्वा तुलसी मंजरी धूप दीप नैवेद्य प्रसाद फल आदि से भगवान का पूजन किया गया

मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता आचार्य पंडित रवि शास्त्री जी महाराज ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट के निर्देशन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रबंधक रामकृपाल पाठक हाकम सिंह मुरारी पटेल रमाकांत पटेल संस्कृत विद्यालय के छात्र शिक्षक मनोज द्विवेदी रुद्राभिषेक के उपरान्त इनके द्वारा मंदिर ट्रस्ट के गोवर्धन पर्वत धेनूवन पर वृक्षारोपण किया गया एवं प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया.
