Spread the love

वैश्य महिला इकाई द्वारा भावपूर्ण आयोजन

हटा
वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई हटा द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर एक सुंदर व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नगर की वरिष्ठ समाजसेवी मंजू व्या के निवास स्थान पर किया गया। इस विशेष अवसर पर दमोह से जिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अनीता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही पाखी और अंकुर की श्रीकृष्ण-राधा रूप में प्रस्तुति, जिन्हें सभी ने स्नेहपूर्वक झूला झुलाया। महिलाओं के लिए मनोरंजक गेम्सऔर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब सभी सदस्यों ने 102 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मी रानी अग्रवाल, जो स्वर्गीय श्री रामनाथ अग्रवाल की धर्मपत्नी हैं, का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप में अध्यक्ष सृष्टि अग्रवाल, महामंत्री रीता,उपाध्यक्ष मंजू, कोषाध्यक्ष अल्पना, मीडिया प्रभारी रितु, सांस्कृतिक प्रभारी रश्मि, सह-सचिव ज्योति, शिप्रा, बबीता, प्रियंका ,रूपाली, आकांक्षा, जागृति, भावना सहित अन्य सक्रिय महिला सदस्यों की उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृति, प्रकृति और समाजसेवा को एक सूत्र में पिरोकर नई पीढ़ी को प्रेरणा देना रहा, जिसमें महिला इकाई पूर्ण रूप से सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *