

दमोह: पंचायतों के उप निर्वाचन 2025 पूर्वार्द्ध (जुलाई) में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित नवीन सॉफ्टवेयर आईपीबीएमएस ( इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम) का प्रभावी एवं दक्षता पूर्वक उपयोग करते हुए सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराए जाने उपरांत राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुधीर कुमार कोचर को कार्य के प्रति निष्ठा एवं जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार अत्यंत प्रशंसनीय मानते हुए, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपनी सक्रिय भागीदारी से चुनाव कार्य को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने तथा उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए प्रशंसा प्रमाण पत्र जारी किया है । उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
