Spread the love

छिंदवाड़ा – रेल्वे पुलिस द्वारा पातालेश्वर वार्ड नंबर 19 में स्थित आगनवाड़ी केन्द्र पहुॅचकर आगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व उपस्थित अन्य वार्डवासियों को नशा मुक्ति नशे से दूरीजरूरी है अभियान के अंतर्गत शपथ दिलायी । इस अभियान के अंतर्गत जी.आर.पी. पुलिस द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिये जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर वार्ड के युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी एरिया लेवल फाउण्डेशन की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये ने दी ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आॅगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती माग्रेट फ्रांसिस, कुसुम यादव, सहायिका चम्पा, सुनीता पटवा व पदमा हाबिल, जी.आर.पी. हेड कांस्टेबल आकांक्षा कमले, पदमा चैहान, विजय इवने, भूपेन्द्र चैधरी, विमलेश सिंग, अनिल गजभिये के द्वारा अभियान को सफल बनाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *