Spread the love

शहर कांग्रेस ने वार्ड नंबर २९ में वार्ड स्तरीय बैठक का किया आयोजन
छिंदवाड़ा। शहर कांग्रेस द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए वार्ड स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में शहर कांग्रेस द्वारा रविवार को वार्ड क्रमांक २९ में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गंगा प्रसाद तिवारी, निगम अध्यक्ष धमेन्द्र सोनू मागो, सुरेश कपाले, वार्ड पार्षद राहुल मालवीय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में निगम अध्यक्ष सोनू मागों ने बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा जनता पर थोपा गया संपत्ति कर, कचरा शुल्क १० गुना बढ़ाकर, जलकर की राशि में वृद्धि कर जनता के कंधों पर बोझ बढ़ाया गया है। ट्रिपल इंजन के इस निर्णय के बाद महिलाओं का घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। आने वाले दिनों में हमारे द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को आप जैसे ही कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है जो ना कि केवल चुनाव तक सीमित रहते हैं अपितु 5 साल संगठन के लिए इसी प्रकार मेहनत करते रहे। कार्यकर्ताओं के कारण ही आज संगठन मजबूत है। इसी दौरान गंगा प्रसाद तिवारी के जन्मदिवस का केक काटकर सम्मान भी किया गया। पूर्व सभापति एवं पार्षद राहुल मालवीय ने कहा कि जनता कमलनाथ द्वारा कराए गए विकास कार्य, बेरोजगारों को दिए जाने वाले रोजगार एवं विभिन्न प्रकार की मदद लगातार पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही है। वहीं आज समस्त जनता को पूर्व सांसद नकुलनाथ का कार्यकाल याद आ रहा है, जिस समय जनता की आवाज को उठाने का कार्य संसद में किया जाता था। आज चारों ओर बेतहाशा बेरोजगारी महंगाई और विभिन्न प्रकार के संपत्तिकर जलकर में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ जनता में भयानक आक्रोश है। इन सब को देखते हुए संगठन इन सभी बातों को बूथ स्तर तक ले जाने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *