Spread the love

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अपनी माँ की मौत की सूचना मिलने के बावजूद महिला का बेटा विजयवाड़ा से जबलपुर आने तैयार नहीं हुआ। मोक्ष संस्था को इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रयास किए गए लेकिन मृतका के पुत्र ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। जिसके बाद मोक्ष ने मृतका का अंतिम संस्कार किया। कैलाशपुरी निवासी 50 वर्षीय यशोदा ठाकुर बीते करीब 5 साल से किराये पर रहती थीं। बेटा भारत ठाकुर जो विजयवाड़ा में काम करता हैं। मोक्ष ने भारत का नंबर मिलने पर जब उससे संपर्क किया तो भारत ने यशोदा के पति का नाम तक नहीं बताया और फोन काट दिया। मृतका मजदूरी का काम करती थी। पड़ोस में रहने वाले विष्णु बर्मन, भूपेंन्द ने मोक्ष को सूचना दी की शुगर और बीपी से बीमार यशोदा को मेडिकल में सोमवार सुबह ही पलंग नंबर 17 चौथी मंजिल में भर्ती किया गया था। यशोदा ने दोपहर 2 बजे दम तोड़ दिया। मेडिकल द्वारा मृतका का शव मोक्ष संस्था के समाजसेवी आशीष ठाकुर एवं सहयोगियों को दिया गया। संस्था ने मृतका के बेटे को सूचना दीं तो उसने आने से मना करने के साथ कह दिया की महिला से उसका कोई वास्ता नहीं और वो नहीं आएगा और फिर फोन उठाना बंद कर दिया। अंतत: मोक्ष संस्था के द्वारा मृतका का अंतिम संस्कार चौहानी मुक्तिधाम में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *