Spread the love

24 अगस्त को राहुल गांधी नए कांग्रेस अध्यक्षों से करेंगे मुलाकात
भोपाल। प्रदेश के 71 नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली क्लास ( ट्रेनिंग ) राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े लेंगे। यह क्लास 24 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नव नियुक्त अध्यक्षों को कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की गाइड लाइन बताई जाएगी। साथ ही आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावो के लिए अभी से तैयारियों के बारे में बताया जाएगा। पीसीसी प्रमुख जीतू पटवारी के माध्यम से सभी जिला अध्यक्षों को दिल्ली में जाने की सूचना दे दी गई है। इन 71 जिला अध्यक्षों में कई अध्यक्ष ऐसे हैं, जो पहली बार नजदीक से देखेंगे और सुनेंगे।
सितंबर 2022 में राहुल गांधी ने सभी नेताओं को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि उदयपुर घोषणा के तहत स्वीकृत एक व्यक्ति, एक पद की प्रतिबद्धता का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। यह सिद्धांत न केवल निष्पक्षता का प्रश्न है, बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल और प्रेरणा बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है, साथ ही संगठन के भीतर सक्षम और योग्य नेताओं को प्रोत्साहन देने के लिए भी आवश्यक है। इस निर्णय ने कार्यकर्ताओं का मनोबल पूरी तरह से तोड़ दिया है। यह अन्याय का संदेश देता है, जिससे उन अनेक सक्षम नेताओं के प्रयासों को ठेस पहुंचती है, जिन्होंने शहर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम किया है। इसके अतिरिक्त, शहर अध्यक्ष के रूप में नियुक्त व्यक्ति संगठन सृजन अभियान का हिस्सा नहीं था, जो आपके पूर्व आदेश के भावना और निर्देशों से स्पष्ट विचलन है।
प्रदेश के सभी 71 नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है। एमपी के ये सभी नए पदाधिकारी 24 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे जहां राहुल गांधी उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को गुजरात माडल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाध्यक्षों से कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *