
दमोह। जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षो मोर्चा संगठनों, विभागो, प्रकोष्ठों, कांग्रेस पदाधिकारियो, मंडलम सेक्टर समस्त कांग्रेस जनों एवं जिले के किसानों से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने अनुरोध किया है कि 7 सितम्बर रविवार को दोपहर 12ः30 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी, प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायकों का दमोह आगमन हो रहा है। वह सागर नाका स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात स्वागत रैली जो कि सागर नाका से प्रारंभ होकर तीन गुल्ली, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर पर पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात जिले में हो रही खाद, बीज, बिजली (स्मार्ट मीटर) एवं किसानों की अन्य समस्याओं पर आधारित आशीर्वाद गार्डन में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में अपना सम्बोधन देंगे।
